Posts

Showing posts from October, 2018

15 साल की सिख बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार, दो लोग गिरफ़्तार

परिवार का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से असंतुलित है और बलात्कार करने वाले दोनों लोग रेसक्यू टीम के सदस्य थे. ननकाना साहब सिटी पुलिस के अनुसार परिवार वालों की शिकायत पर रेसक्यू टीम नंबर 1122 के दो सदस्यों के ख़िलाफ़ बलात्कार का मुक़दमा दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. बीबीसी से बातचीत के दौरान ननकाना साहब के पुलिस उपाधीक्षक मुजाहिद रज़ा का कहना है कि इस बात का फ़ैसला मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है या नहीं. उनके अनुसार, अस्पताल में शुरुआती जांच के बाद फ़ॉरेंसिक टेस्ट के लिए बच्ची को लाहौर की फ़ॉरेंसिक साइंस एजेंसी भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची की उम्र तो तक़रीबन 15 साल है लेकिन उसकी मानसिक हालत दो महीने के बच्चे जैसी है. बच्ची के परिवार वालों का कहना है कि बच्ची रविवार की रात अपने घर से बाहरर निकल गई थी. घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें ननकाना साहब शहर से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़ी रेसक्यू टीम नंबर 1122 की एक एंबुलेंस में बच्ची मिली. ननकाना साहब में स्थित सिख समाज के लोगों ने इस मामले की जांच के ...