Posts

रिटायरमेंट नहीं ले रहीं लता मंगेशकर, कहा- आखिरी सांस तक गाऊंगी

दरअसल, सोशल मीडिया पर लता का गाया मराठी गाना 'अता विश्व्याछा कसां' पोस्ट किया गया. जिसका अर्थ है 'अब आराम का समय है'. इस गाने को लता मंगेशकर की रिटायरमेंट से जोड़कर देखा जाने लगा. मगर अब सिंगर ने ऐसी खबरों को फर्जी करार देकर फैंस को खुश कर दिया है. लता ने एक खास बातचीत में कहा, "मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की और क्यों? मुझे यह किसी खाली बैठे बेवकूफ आदमी का काम लगता है. दो दिन पहले मुझे अचानक मेरी रिटायरमेंट को लेकर संदेश और फोन आने शुरू हो गए." उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि मेरे मराठी गीतों में से एक 'अता विश्व्याछा कसां' को मेरे अलविदा गीत के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन मैंने पांच साल पहले उस गीत को गाया था. 2013 में इस गीत को लेकर संगीत निर्देशक सलील कुलकर्णी मेरे पास आए. मैं इसे मुख्य रूप से गाने पर सहमत हुई क्योंकि यह प्रसिद्ध कवि बालकृष्ण भगवंत बोरकर ने लिखा था. मैंने कभी उनकी कविता नहीं गाई थी. मुझे क्या पता था कि पांच साल बाद शरारती दिमाग वाले लोग इसे मेरी रिटायरमेंट से जोड़ेंगे." अयोध्या का साधू बन गया सासंद अय...

तीन तलाक़ पर भारत की राह चला पाकिस्तान?

अमर उजाला की ख़बर के मुताबिक़ , भारत की ही तरह पाकिस्तान भी एक बार में तीन तलाक़ को अवैध घोषित कर सकता है. भारत में तीन तलाक़ बिल फ़िलहाल राज्यसभा में लटका हुआ है. अखब़ार लिखता है कि पाकिस्तान की काउंसिल ऑफ़ इस्लामिक आइडोलॉजी (सीआईआई) की रिपोर्ट में एक बार में तीन तलाक़ को अवैध या अप्रभावी घोषित किया जा सकता है. ऐसे मामलों में सख़्त सज़ा भी दी जा सकती है. सीआईआई के सदस्य इस मामले में क़ानूनी संशोधन पर काम कर रहे हैं. पाकिस्तान में तीन तलाक़ पर सीआईआई का फ़ैसला शरीयत प्रावधानों के तहत होगा. दिल्ली देखता तो इतिहास माफ़ न करता' द इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक़ , जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने घाटी में हुए सियासी हंगामे पर नया बयान दिया है. सत्यपाल मलिक ने कहा, ''और एक बार फिर ये स्पष्ट कर दूं कि अगर मैं दिल्ली की तरफ़ देखता तो मुझे सज्जाद लोन को मुख्यमंत्री बनाना पड़ता. लिहाज़ा मैंने मामले को ही ख़त्म कर दिया.'' सत्यपाल मलिक के मुताबिक़, ''अगर मैं ऐसा करता तो इतिहास मुझे बेईमान के रूप में याद करता. मैं बेईमान के तौर पर दर्ज नहीं ह...

15 साल की सिख बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार, दो लोग गिरफ़्तार

परिवार का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से असंतुलित है और बलात्कार करने वाले दोनों लोग रेसक्यू टीम के सदस्य थे. ननकाना साहब सिटी पुलिस के अनुसार परिवार वालों की शिकायत पर रेसक्यू टीम नंबर 1122 के दो सदस्यों के ख़िलाफ़ बलात्कार का मुक़दमा दर्ज करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. बीबीसी से बातचीत के दौरान ननकाना साहब के पुलिस उपाधीक्षक मुजाहिद रज़ा का कहना है कि इस बात का फ़ैसला मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है या नहीं. उनके अनुसार, अस्पताल में शुरुआती जांच के बाद फ़ॉरेंसिक टेस्ट के लिए बच्ची को लाहौर की फ़ॉरेंसिक साइंस एजेंसी भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि बच्ची की उम्र तो तक़रीबन 15 साल है लेकिन उसकी मानसिक हालत दो महीने के बच्चे जैसी है. बच्ची के परिवार वालों का कहना है कि बच्ची रविवार की रात अपने घर से बाहरर निकल गई थी. घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें ननकाना साहब शहर से थोड़ी दूर सड़क किनारे खड़ी रेसक्यू टीम नंबर 1122 की एक एंबुलेंस में बच्ची मिली. ननकाना साहब में स्थित सिख समाज के लोगों ने इस मामले की जांच के ...